शिमला के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

शिमला के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ जांच शुरू कर दी। एहतियातन बच्चों को घर भेज दिया गया।

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला में शुक्रवार को दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी और उन्हें घर भेज दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और दोनों स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला और सभी सुरक्षित पाए गए।

जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी के समीप स्थित दयानंद स्कूल और न्यू शिमला स्थित डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल प्राप्त हुई। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों को छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने स्कूल परिसरों को खाली करवाने के बाद बम निरोधक दस्ते की मदद से कक्षाओं, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की।

एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर के बोल

एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी मिली थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर तलाशी कर रहा है।

अभिभावकों के बोल

उधर, बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे अभिभावकों में भी चिंता दिखाई दी। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की ओर से संदेश भेजकर छुट्टी किए जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद वे अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। हालांकि तलाशी के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से राहत मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...