शाहपुर व्यापार मंडल को मिली नई टीम, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

--Advertisement--

शाहपुर, 20 अगस्त  – नितीश पठानियाँ 

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। गुरुवार को काली माता मंदिर में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम तय किए गए। बैठक में सुनील वर्मा को शाहपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष, सचिन महाजन और बॉबी शर्मा को महासचिव तथा नवनीत शर्मा उर्फ नवू और सतीश गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मेघराज शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन सचिव के पद पर तनुज महाजन और वरुण नाग को जिम्मेदारी मिली है, जबकि नवल उपाध्याय को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में गुरचरण दास उर्फ काका, रजनी शर्मा, क्षितिज महाजन, विपुल, केशव महाजन, राकेश उर्फ बंटू, मंदीप वर्मा, शुभम ठाकुर पूर्व पार्षद नगर पंचायत शाहपुर, पिंकी ठाकुर, सुषमा शर्मा, बादल डोगरा, अक्षु शर्मा और शिवम भारद्वाज शामिल हैं।

व्यापार मंडल की नई टीम के गठन के साथ शाहपुर के व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने और व्यापारिक हितों को मजबूत करने की दिशा में आगे काम करने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...