शाहपुर दशहरा उत्सव इस बार होगा और भी भव्य, तीन सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर में इस बार दशहरा उत्सव को और भव्य बनाने की तैयारी है, 17 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव होगा, उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा से होगा, जबकि एंटी चिट्टा रैली और खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के लिए 11 से 14 अक्तूबर तक ऑडिशन होंगे।

शाहपुर, 8 अक्तूबर – नितिश पठानियां

शाहपुर में इस बार जिला स्तरीय दशहरा उत्सव को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर आज एटीसी सभागार शाहपुर में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था, स्वच्छता और जनसहभागिता सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि 17 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले चार दिवसीय उत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए एंटी चिट्टा रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को 17 अक्तूबर तक अपने-अपने स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों, व्यापार मंडल, नगर पंचायत और सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है। इस दौरान शाहपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों खबरू वाटरफॉल, करेरी, लमडल, तत्वानी और तल माता को प्रदर्शित करने वाले फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे।

भव्य शोभायात्रा से होगा उत्सव का शुभारंभ

दशहरा उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा मिनी सचिवालय से शुरू होकर रेहलू चौक, शाहपुर बाजार सर्विस लेन और 39 मील होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।

उत्सव के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त भव्य प्रवेश द्वार और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे तथा व्यापार मंडल के सहयोग से पूरे शाहपुर बाजार को सजाया जाएगा।

आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दशहरा मैदान में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उत्सव के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, चुने जाएंगे मिस्टर एवं मिस शाहपुर

सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 11 से 14 अक्तूबर तक शाहपुर में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय प्रतिभाओं के साथ स्टार कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार उत्सव में मिस्टर शाहपुर एवं मिस शाहपुर का चयन भी किया जाएगा।

एसडीएम ने तैयारियां सुनिश्चित करने का दिया आश्वासन

एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने बैठक में विधायक का स्वागत करते हुए दशहरा उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने विधायक द्वारा दिए गए सुझावों एवं निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और सभी विभागों से उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की।

शाहपुर के पूर्व विधायक एवं मंत्री स्व.मेजर विजय सिंह मनकोटिया को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक की शुरुआत में दो मिनट का मौन भी रखा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, व्यापार मंडल शाहपुर के प्रतिनिधि तथा दशहरा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...