शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने एचआरटीसी बस में सवार अमृतसर (पंजाब) के दो युवकों को 20.74 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एचआरटीसी की बस में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंबी स्थित पुराने पुल के समीप विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान कटरा से संधोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान बस में सवार साहिल (19) और आलोक कुमार (25) निवासी गांव चविंडा देवी, तहसील मजीठा, जिला अमृतसर (पंजाब) के कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि नशे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...