काँगड़ा – राजीव जस्वाल
वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे जो हर वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता हैं इस बार फिर से 23 अगस्त रविवार को सीनियर सिटीजन क्लब काँगड़ा द्वारा निजी मैरिज पैलेस सागर ग्लोरी मे मनाया जायेगा. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे आयुष हर्ब्स के सी एम डी जितेंदर सोढ़ी विशेष रूप से पधारेंगे.
क्लब के महासचिव मधु कपूर ने बताया की 23 अगस्त रविवार प्रोग्राम ठीक 11 बजे सुबह शुरू हो जायेगा जिसमे बच्चों द्वारा रंगा रंग प्रस्तुतियां व वरिष्ठ नागरिक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे दी जाएगी. एक्सीलेंस अवार्ड शो ठीक 12 बजे शुरू होगा जिसमे मुख्य अतिथि के साथ साथ इस अवार्ड शो मे जानी मानी हस्तियां कार्यक्रम मे दस्तक देंगे.
प्रोग्राम के संयोजक सुदेश सहोंतरा ने बताया की इस एक्सीलेंस अवार्ड शो मे हर फील्ड से लगभग 12 कैटिगरीज को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जायेगा. सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर हैं ज़ब हर फील्ड से चुनकर जानी मानी हस्तीयों को निम्न एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जायेगा.
1.एक्सीलेंस इंडस्ट्री अवार्ड
2 एक्सीलेंस अवार्ड सुपर सीनियर सिटीजन
3 एक्सीलेंस अवार्ड एडमिनिस्ट्रेटिव.
4 एक्सीलेंस अवार्ड मेडिकल साइंस
5 एक्सीलेंस मेडिकल आइकॉन अवार्ड
6 एक्सीलेंस कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड म्यूजिकल कंपनी
7 एक्सीलेंस अवार्ड सोशल एक्टिविटीज
8 एक्सीलेंस इन जर्नलिस्म
9 मल्टीटैलेंट स्टार अवार्ड
10 एक्सीलेंस अवार्ड स्पेशल गेस्ट
11 एक्सीलेंस अवार्ड टू एक्टिंग, मॉडलिंग, सिंगिंग
12 एक्सीलेंस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड टू सीनियर सिटीजन.
कार्यक्रम मे ठीक 2 बजे दोपहर लंच के लिए ब्रेक दी जाएगी. उसके उपरांत एक्सीलेंस अवार्ड शो चलता रहेगा ज़ब तक हर कैटिगरी से सम्मानित हस्तीयों को सम्मान ना दिया जाये.

