भीषण अग्निकांड से मची तबाही! शटर के बाहर खड़ी स्कूटी बनी आग की वजह, पूरा बुटीक जलकर राख; 15 लाख का नुकसान

--Advertisement--

हिमाचल में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। शटर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी आग देखते ही देखते बुटीक तक पहुंच गई और पूरा बुटीक जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय कुल्लू के ब्यासा मोड़ पर वीरवार को एक अग्निकांड सामने आया। एक खड़ी स्कूटी में लगी रहस्यमयी आग ने देखते ही देखते एक पूरे बुटीक को अपनी भयानक चपेट में ले लिया। इस हादसे में बुटीक संचालिका के लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। हालांकि, गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आसपास की संपत्तियां जलने से बच गईं और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना वीरवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। ब्यासा मोड़ स्थित हिमानी बुटीक के बाहर एक स्कूटी (एचपी 34-4659) खड़ी थी। बताया जा रहा है कि यह स्कूटी तेनजिन पुत्र हरि सिंह की है।

प्रारंभिक जांच व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले इसी स्कूटी में रहस्यमयी तरीके से आग भड़की। लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने बुटीक के शटर को पार कर अंदर रखे कीमती कपड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

उक्त बुटीक पुईद पंचायत के अंगूडोभी गांव निवासी हिमानी पुत्री योगराज का है। आग लगने के कारण बुटीक में रखे ग्राहकों के कीमती सूट और अन्य फैंसी कपड़े पूरी तरह जल गए। बुटीक संचालिका को इस अग्निकांड से लगभग 10 से 15 लाख रुपए के भारी आर्थिक नुक्सान का अनुमान है।

आग की सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल की टीम बिना समय गंवाए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल कर्मियों की इस मुस्तैदी के कारण आग साथ लगती अन्य दुकानों और संपत्तियों तक नहीं फैल पाई, अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है और न ही कोई जानी नुक्सान हुआ है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आधी रात को स्कूटी में अचानक आग कैसे लगी? क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या फिर किसी की शरारत, इसका वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर के बोल

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटी में आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...