हिमाचल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मदद के बहाने होटल ले गया युवक; पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

हिमाचल में नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मदद करने के बहाने 15 वर्षीय किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मदद के बहाने एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल सुंदरनगर का है। पीड़िता के अनुसार, “बीते शनिवार (22 अगस्त) को वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए जा रही थी।

मंडी पहुंचने के बाद वह बिलासपुर जाने वाली बस में सवार हुई, लेकिन गंतव्य की सही पहचान न होने के कारण सुंदरनगर में ही उतर गई। उसे लगा कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है। जब वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी स्कूटी पर सवार एक युवक वहां पहुंचा।

पीड़िता को असमंजस में देखकर आरोपी ने उससे परेशानी पूछी और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का भरोसा दिया। शुरू में असहज होने और मना करने के बाद, आरोपी के लगातार विश्वास दिलाने पर पीड़िता उसकी स्कूटी पर सवार हो गई।

नाबालिग का आरोप है कि युवक उसे बिलासपुर की तरफ ले गया और फिर रास्ते में एक होटल में कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अगले दिन युवक पीड़िता को अपने घर ले गया। वहां किसी तरह पीड़िता ने उसकी मां को आपबीती बताई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...