NDPS एक्ट में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर पवन कुमार की 1.06 करोड़ की संपत्ति जब्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर पवन कुमार की करीब 1.06 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है।

दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी SAFEM एवं NDPSA ने कांगड़ा पुलिस द्वारा पारित संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को पूर्ण रूप से स्वीकृति प्रदान की है।

पुलिस के अनुसार 6 नवंबर 2024 को पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव अरला देहरा, डाकघर स्काऊट, तहसील व जिला कांगड़ा को 26.10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में एफआईआर संख्या 180/24 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत दर्ज की गई थी। यह अपराध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा की श्रेणी में आता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार ने नशे के व्यापार से अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित की थी। कांगड़ा पुलिस द्वारा की गई वित्तीय जांच में दो मकान, अन्य संपत्तियां, और सोने-चांदी के गहनों का मूल्यांकन किया गया।

इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत पुलिस ने आरोपी की संपत्ति फ्रीज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 2025 को दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी की संपत्तियों को जब्त करने की पुष्टि कर दी।

जब्त की गई संपत्ति में दो मकान और अन्य संपत्तियां ₹87,77,067 मूल्य की हैं, जबकि सोने व चांदी के गहनों का मूल्य ₹18,36,000 आंका गया है। इस प्रकार कुल ₹1,06,13,067 की संपत्ति जब्त की गई है।

गौरतलब है कि पवन कुमार के खिलाफ इससे पहले भी NDPS एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें वर्ष 2019, 2020, 2023 में केस शामिल हैं। इससे पूर्व कांगड़ा पुलिस द्वारा ₹1,78,71,816 की अवैध संपत्ति की जब्ती की पुष्टि भी की जा चुकी है।

कांगड़ा पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संपत्ति जब्ती का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...