मंगेतर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज करवाया केस; नशे में अकसर करता था पिटाई

--Advertisement--

मंगेतर पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि मंगेतर नशे की हालत में उसके साथ अकसर मारपीट करता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

 

मनाली थाना के अंतर्गत एक युवती ने अपने मंगेतर पर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने मंगेतर के साथ शुरू में रह रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका मंगेतर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। युवती ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

घटना के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मनाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1), 115 (2) और 351(2) के तहत दर्ज किया है।

एसपी कुल्लू अभिषेक एस के बोल

एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...