जोगिंद्रनगर में होटल के कमरे से चिट्टे का खेल बेनकाब, कमरा नंबर-6 में चल रहा था सौदा, चार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल में कमरा लेकर चिट्टा बेच रहे चार युवकों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। होटल के कमरा नंबर 6 से चल रहे इस काले धंधे में चार की गिरफतारी के साथ जोगिंद्रनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

हिमाचल में ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं, पूरी प्रक्रिया यहां पढ़ें।

मिली जानकारी के अनुसार के 7 पुडिय़ों में कुल 2.40 ग्राम चिट्टा पुलिस को मिला है। गिरफ्तार किए गए युवकों में विशाल उम्र 25 साल पुत्र अरूण कुमार गांव खद्दर लडभड़ोल, सुनील कुमार उम्र 30 साल पुत्र चमारू राम गांव डग कोलंग, देशराज उम्र 38 साल पुत्र जगदीश चंद गांव बलोहल सैथल व विवेक कुमार उम्र 23 साल गांव खद्दर लडभड़ोल हैं।

इसमें विशाल व विवेक सगे भाई है और देशराज पहले भीे ही ऐसे मामलों संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...