Job Alert: मंडी में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI) द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआईसीआई बैंक में प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा एनआईआईटी द्वारा संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क अथवा प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा और वार्षिक वेतन लगभग 3.12 लाख रुपए रहेगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर भी पात्र हैं। आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा संचार कौशल आवश्यक है।

इंजीनियरिंग स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियर, सीए या एमबीए अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थी का कोई निकट संबंधी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत नहीं होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला मण्डी व आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो सहित 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इसके लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है अथवा जिनका पंजीकरण समाप्त हो गया है, वे ईईएमआईएस (EEMIS) पोर्टल पर ऑनलाईन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नम्बर 01905-235508, तथा नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 98550-54828 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...

कांगड़ा में 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी, अजय वर्मा ने किया शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम...