IIT मंडी में बीटेक के तीन नए कोर्स शुरू, क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग शुरू कर देश का पहला संस्थान बना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने देश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। संस्थान ने उभरते हुए तकनीकी उद्योगों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन नए क्रांतिकारी अंडरग्रेजुएट (बीटेक) कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके साथ ही संस्थान देश का पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जिसने क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग में एक समर्पित बीटेक कोर्स शुरू किया है।

आइआइटी मंडी द्वारा शुरू किए गए तीन नए कोर्स में बीटेक इन क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स और बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स।

संस्थान के अनुसार इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक इंजीनियरिंग की मजबूत नींव को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स और अत्याधुनिक अनुसंधान के साथ जोड़ना है, ताकि छात्र सीधे उद्योग की आधुनिक जरूरतों के लिए तैयार हो सकें।

क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम के तहत छात्रों को क्वांटम कंप्यूटिंग, सुरक्षित संचार, क्वांटम सेंसिंग और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस व गणित का समन्वित अध्ययन कराया जाएगा।

वहीं, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया कृषि इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स कोर्स प्रिसिजन एग्रीकल्चर (सटीक खेती), सतत कृषि और जलवायु-सहिष्णु खाद्य प्रणालियों पर केंद्रित होगा। इसमें छात्रों को मशीन लर्निंग, इंटरनेट आफ थिंग्स और रिमोट सेंसिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

स्कूल आफ केमिकल साइंसेज के तहत शुरू हुए तीसरे कार्यक्रम में केमिकल इंजीनियरिंग को कम्प्यूटेशनल माडलिंग और डेटा साइंस से जोड़ा गया है। खास बात यह है कि इसमें छात्रों को विज्ञान, मानविकी या प्रबंधन में माइनर या डबल मेजर करने की छूट भी मिलेगी। इन कोर्सेज के बाद छात्रों के लिए देश-विदेश में रिसर्च, कॉर्पोरेट और स्टार्टअप के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...