विद्यार्थियों के लिए राहत, इग्नू प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी; अब 31 अगस्त तक करें आवेदन

--Advertisement--

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक मनीष वर्मा ने विद्यार्थियों से जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है।

यह जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक मनीष वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इग्नू देश के लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जिससे नौकरीपेशा, गृहिणी तथा दूरदराज क्षेत्रों के छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

मनीष वर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवेश तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की गोल्डन गर्ल भावना ठाकुर सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता था कबड्डी का स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी भावना...

हमीरपुर में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के इंटरव्यू 15 को

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों...

नैनीखड्ड स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों और प्रयोगों से रूबरू हुए विद्यार्थी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड में एक दिवसीय भ्रमणशील...