हिमाचल में 300 से ज्यादा घटनाओं का दावा, 2,000 लोगों पर गंभीर आरोप; पुलिस से न्याय की गुहार

--Advertisement--

हिमाचल में एक शिकायतकर्ता ने 300 से अधिक घटनाओं और 2,000 से ज्यादा लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

हिमखबर डेस्क

पुलिस प्रशासन और सरकार के समक्ष दी गई एक शिकायत ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शिकायतकर्ता ने अपने साथ लंबे समय से कथित तौर पर हो रहे अत्याचार, मारपीट, उत्पीड़न, धमकी, आर्थिक नुकसान और अन्य गंभीर घटनाओं का आरोप लगाया है। शिकायत में दावा किया गया है कि उसके साथ 300 से अधिक वारदातें हुई हैं और इनमें 2,000 से ज्यादा दबंग लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अपनी शिकायतों और घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा 300 से अधिक पन्नों में लिखकर पुलिस अधिकारियों को सौंपा, लेकिन उसके अनुसार अपेक्षित कार्रवाई और न्याय नहीं मिला। उसने पुलिस थानों और वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने का भी दावा किया है।

शिकायत में मारपीट, जान से मारने की कोशिश, बंधक बनाने, चोरी, धमकी, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना सहित कई बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने विभिन्न घटनाओं में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य साधनों का उल्लेख करते हुए आरोपित पक्ष से पूछताछ और हथियार बरामद करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित लोगों से पूछताछ करने और अब तक दी गई शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही उसने 33 प्रतिशत न्याय और उचित मुआवजा क्लेम दिलाने की मांग भी रखी है।

शिकायतकर्ता ने अपनी पूरी कहानी को सार्वजनिक मंच पर रखने की इच्छा जताते हुए टेलीविजन और रेडियो चैनलों के माध्यम से मामला सामने लाने की भी अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...

धर्मशाला साई सेंटर की पुष्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा को भारतीय कबड्डी...