IGMC के MS डा. जनक राज ने दिया नौकरी से इस्तीफा, राजनीति में रखेंगे कदम..!

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 सितम्बर – नितिश पठानियां 

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. जनक राज ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह सियासी पारी खेलने की तैयारी करने लगे हैं। उन्होंने इस्तीफे का नोटिस प्रधान सचिव शिक्षा हिमाचल सरकार को भेजा है।

डा. जनक राज ने नोटिस में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और न्यूरोसर्जन के पद छोड़ने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले नोटिस देना जरूरी होता है और इसी प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने नोटिस दिया है।

सरकार को भेजे नोटिस में उन्होंने जिक्र किया है कि घरेलू वजहों से उन्हें सरकारी नौकरी में बने रहने में कठिनाई हो रही हैं। नौकरी से इस्तीफे के बाद डा. जनक राज का राजनीति में कदम रखना तय है।

चर्चा है कि वह भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें आईजीएमसी का एमएस बनाया गया था।

चंबा जिला के रहने वाले डा. जनक राज पिछले कुछ समय से भरमौर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। वर्तमान में भरमौर से भाजपा के जिया लाल विधायक हैं।

डा. जनक राज वर्ष 2009 से आईजीएमसी में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह यहां के एसएम और न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष हैं। कोविड काल में उनकी सेवाओं को काफी सहारा गया है। वह सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सो लेते रहे हैं।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने लंबा अवकाश लिया था और भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह वापस डयूटी पर लौट आए थे। उन्होंने लंबे समय से भरमौर व पांगी में जनसंपर्क अभियान चलाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...