HRTC पेंशनरों पर हुई FIR को किया जाए रद्द

--Advertisement--

Image

मंडी, 08 अगस्त – नरेश कुमार

अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के पेंशनर बुजुर्गों पर हुई एफआईआर को वापिस लेने के लिए संगठन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य समिति के आहवान पर पूरे प्रदेश सहित मंडी में भी सोमवार को पेंशनरों ने एक रोष रैली निकाली। डीसी मंडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भेजा।

भेजे गए मांग पत्र में एचआरटीसी के पेंशनरों ने मांग उठाई है कि सरकार पेंशनरों पर हुई पुलिस एफआईआर को जल्द रद्द करे। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष ब्रिज लाल धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार बिना मांगें कुछ नहीं दे रही है। जिसके कारण बुढ़ापें में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी भी प्रदेश सरकार ने पेंशनरों को उनका पूरा एरियर नहीं दिया है जिसे शीघ्र प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव भी हैं और सरकार समय रहते एचआरटीसी पेंशनरों के खिलाफ हुई एफआईआर को वापिस नहीं लेती तो मौजूदा सत्ताधारी दल को आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इस दौरान करीब 300 पेंशनरों ने मंडी शहर में रैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर जमकर सरकार पर अपना रोष जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...