चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवर व कीमती सामान

--Advertisement--

Image

ऊना,08 अगस्त – अमित शर्मा

जिला पुलिस थाना के तहत घंडावल में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये तक के कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। घर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार, निवासी घंडावल ने बताया कि वीरवार को वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित अपने ससुराल इंदौरा गया हुआ था। रविवार शाम जब अपने घर घंडावल पहुंचा, तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे।

दरवाजे के कुंडे टूटे व घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों ने घर के अंदर रखे सामान में लगभग 1 किलोग्राम चांदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिए, जिसकी कीमत लगभग एक लाख के करीब थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...