HRTC ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

HRTC ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने लंबित देनदारियों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन का कहना है कि एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री की 50 करोड़ ओवरटाइम और 9 करोड़ मेडिकल रिवर्समेंट देने की घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से जल्द इन देनदारियों को देने की मांग के साथ चेताया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो मजबूरन कोई सख्त फैसला लेना पड़ेगा।

मानसिंह ठाकुर ने कहा कि 9 करोड़ मेडिकल रिवर्समेंट देने की बात मुख्यमंत्री ने सरेआम मंच से कही थी लेकिन आज तक नहीं मिल पाया है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को 4 साल पहले 50 हजार एरियर की किस्त मिल गई थी लेकिन एचआरटीसी कर्मचारी आज भी वंचित है।

HRTC ड्राइवर और कंडक्टर्स का ओवरटाइम महज 15 करोड़ दिया गया है जबकि 97 करोड़ अभी भी लंबित हैं। एचआरटीसी की वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी है जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। ड्राइवरों की काफी कमी है जिससे बोझ काफी ज्यादा बढ़ गया है।

ड्राइवरों को छुट्टी नहीं मिल पा रही है। वहीं पेंशनरों को समय से पेंशन नहीं मिल पा रही है। हर महीने 15 से 20 के बीच पेंशन आती है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द इन मांगों की तरफ ध्यान दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...