HRTC चालक पर नुकीली चीज से हमला, कार्रवाई न होने पर हिमाचल में चक्का जाम की चेतावनी

--Advertisement--

Image

नाहन – नरेश कुमार राधे 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान चालक के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया, जिससे चालक घायल हो गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार करीब 5:30 बजे की है। बस स्टैंड के नजदीक जाम लगा हुआ था। इस दौरान एचआरटीसी बस चालक रणदेव सिंह एक ट्रक ड्राइवर की मदद के लिए बस से नीचे उतरा था।

इसी बीच दो बाइकर्स ने एचआरटीसी चालक को हल्की टक्कर मार दी। चालक ने जब उन्हें रुकने को कहा तो युवकों ने चालक के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी ये भी है कि बस कालाअंब से नाहन की तरह आ रही थी। एचआरटीसी चालक नाहन के कंडाइवाला का निवासी बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी 

उधर, एचआरटीसी स्टेट कार्यकारिणी के उप कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यदि पुलिस रविवार 1 बजे तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो एचआरटीसी कर्मी समूचे हिमाचल में चक्का जाम कर देंगे।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर आईपीसी की धारा 353 के अलावा 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...