HPU से रहा है महात्मा गांधी का ख़ास नाता, लगाई जाए प्रतिमा : NSUI

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 मार्च – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के समरहिल में बसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लंबे और रोचक इतिहास के साथ महात्मा गांधी का एक खास नाता रहा है। ऐसे में NSUI छात्र संगठन लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है।

NSUI छात्र नेता वीनू मेहता कहते है कि महात्मा गांधी पूरे देश और विश्व के लिए शांति के प्रतीक रहे हैं और एक प्रेरणा स्त्रोत है। महात्मा गांधी अपनी अनेक शिमला यात्राओं के दौरान समरहिल में रुके हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय से उनका खास नाता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में उनकी एक प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने बताया की इसके लिए NSUI ने वाइस चांसलर को ज्ञापन भी सौंपा और प्रतिमा लगाने की लगातार मांग की। बिनु मेहता ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा भी लगाई गई। हालांकि प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए उनका कोई ख़ास योगदान नहीं था, लेकिन उनकी प्रतिमा के कैंपस में है।

मेहता ने कहा कि वे उसका विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन महात्मा गांधी, जिनका विश्वविद्यालय परिसर से खास नाता रहा है उनकी प्रतिमा कैंपस में जरूर होनी चाहिए।

छात्र नेता वीनू मेहता का कहना है कि NSUI पिछली सरकारों से और वाइस चांसलर को ज्ञापन के जरिए महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग लगातार करते रहे हैं। महात्मा गांधी अहिंसा के प्रतीक हैं और पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत, ऐसे में विश्वविद्यालय कैंपस में उनकी एक प्रतिमा होनी चाहिए।

हिमाचल की राजधानी शिमला इतिहास की कहानियों से भरा हुआ शहर है। गुलामी के दौर में यह शहर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी बना। अहिंसा के मार्ग पर आजादी की लड़ाई में उतरे महात्मा गांधी भी अनेक बार शिमला आए।

अपनी इन यात्राओं के दौरान महात्मा कई बार राजकुमारी अमृत कौर के घर में रुके। यह घर आज भी प्रदेश विश्वविद्यालय के कैंपस में मौजूद है। ऐसे में विश्वविद्यालय से महात्मा गांधी के जुड़ाव को देखते हुए NSUI यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...