HPU के कर्मचारियों को अति आवश्यक परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, जानिए क्या है वजह

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा सत्र के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में अति आवश्यक परिस्थितियों में कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।

अति आवश्यक परिस्थितियों के अतिरिक्त विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी व अधिकारी को अवकाश नहीं मिलेगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विधानसभा सत्र के चलते किसी अधिकारी-कर्मचारी की शाम 6 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसको लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से सर्कुलर जारी हुआ है।

यह सर्कुलर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज, डीएसडब्ल्यू, चीफ वार्डन को भेजने के अलावा सभी विभागाध्यक्षों व निर्देशकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

विधानसभा सत्र 22 से 24 दिसम्बर तक धर्मशाला में आयोजित होगा, ऐसे में इस अवधि के दौरान कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 6 बजे तक तय होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...