बीएड की परीक्षाएं फरवरी में, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

--Advertisement--

Image

विद्यार्थी 30 दिसम्बर तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे फॉर्म

शिमला – नितिश पठानियां

बीएड की वाार्षिक व सैमेस्टर पैटर्न की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। बीएड काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र इस बार कुछ देरी से शुरू होने के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित करना प्रस्तावित किया है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क 30 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

बीएड काॅलेजों के सैमेस्टर पैटर्न और इक्डोल के वार्षिक पैटर्न (जनवरी बैच) की परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी। शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

मैरिट सूची जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रहे कोर्स मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉरमेशन साइंस (एमलिबआईएससी) में नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश के लिए मैरिट सूची जारी कर दी है।

इसमें प्रवेश प्राप्त उम्मीदवार को 21 दिसम्बर को शाम 5 बजे तक फीस जमा करवाने के लिए समय दिया गया है। फीस जमा न करवाने की सूरत में मैरिट के तहत अगले उम्मीदवार को प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...