HPSSC के कर्मचारियों को नही मिल रही सैलरी, OSD भी नहीं उठाते फोन

--Advertisement--

हमीरपुर, 21 मार्च – हिमखबर – डेस्क

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग होने के बाद कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर कार्यालय के बाहर बैठक कर सुक्खू सरकार से पूछा कि उन्हें सैलरी व अन्य ड्यूज आखिर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। वे किसे रिपोर्ट करें, कहां जाएं। क्या दफ्तर के बाहर रोजाना धूप व बारिश में खड़े होकर उनकी यह बेवजह की ड्यूटी कब तक जारी रहेगी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि फरवरी माह का वेतन मिला नहीं है। मार्च भी अब खत्म हो रहा है। रिटायरमेंट के बाद लोगों को न पेंशन का लाभ मिल रहा है और न ही अन्य ड्यूज दिए जा रहे है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे बारिश हो चाहे धूप हो, रोजाना दफ्तर के बाहर इकट्ठा होते है। लेकिन किसे रिपोर्ट करना है, किसके अंडर में काम कर रहे हैं उस बारे में कोई भी आदेश नहीं आ रहे है। जिनकी प्रमोशन होनी है, वे भी असमंजस में हैं।

कर्मचारी इस बात से भी नाराज है कि ओएसडी फोन नहीं उठाते। उनसे मिलने जाना था, लेकिन वे बिजी बताए जा रहे हैं। पर्सनल विभाग से बात होती है तो वहां से यही जवाब मिलता है कि चिट्ठी लिखी गई है। \
उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि असमंजस वाली स्थिति सामान्य हो पाए। जिन कर्मचारियों की वजह से आयोग की साख को बट्टा लगा है, उन्हें सजा दी जाए। इसमें देरी न हो, ताकि ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों का हौसला बना रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...