HPBOSE: विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों तथा जोड़ में कोई त्रुटि नहीं: सचिव

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को कर रहा सुदृढ़  

धर्मशाला, 15 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जारी प्रमाण पत्रों में विषयवार प्राप्त अंक तथा जोड़ में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं है।

केवल इसमें भौतिक विज्ञान के प्रेक्टिकल तथा थ्योरी के अंकों को अलग नहीं दर्शाया गया है। शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट पर भी विषयवार अंकों सहित सही दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके चलते जमा दो के प्रमाण पत्रों में भौतिक विज्ञान के थ्योरी और प्रेक्टिकल के अंकों को अलग अलग अंकित करने की प्रक्रिया जारी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के डा विशाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी तथा सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से कारगर कदम उठा रहा है।

इसके साथ ही पहली उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10वीं, जमा दो, जे.बी.टी इत्यादि आयोजित परीक्षाओं में सालाना 5 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में पुस्तक वितरण और मार्गदर्शन सूचना केंद्र भी स्थापित किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...