हर तरह के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित करें अधिकारी : उपायुक्त

--Advertisement--

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी उपमंडल और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 15 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी उपमंडलों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मॉनसून सीजन के दौरान होने वाले सभी तरह के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित करें।

फील्ड से भेजी जाने वाले नुक्सान की रिपोर्टों में एक भी मामला नहीं छूटना चाहिए। शनिवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मॉनसून सीजन में हुए नुक्सान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कई बार फील्ड से अधिकारी-कर्मचारी नुक्सान के बड़े मामलों को ही रिपोर्ट करते हैं और छोटे-छोटे मामलों को नजरअंदाज कर देते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इन सभी छोटे मामलों को भी रिपोर्ट में शामिल करें। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत सचिवों से भी विस्तृत रिपोर्ट तलब करें, ताकि नुक्सान का कोई भी मामला न छूट सके।

उन्होंने कहा कि अगर किसी मामले का ऑनलाइन फॉरमेट में जिक्र नहीं है तो उसे ऑफलाइन माध्यम से भी रिपोर्ट किया जा सकता है। इस अवसर पर एडीसी जितेंद्र सांजटा ने नुक्सान के रिपोर्टिंग फॉरमेट और अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता, सभी बीडीओ और अन्य अधिकारियों ने भी नुक्सान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...