नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी नेता व विधायक आमने-सामने

--Advertisement--

कामगार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बावा हरदीप सिंह अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष के चुनावों को लेकर एसडीएम से मिले अध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से लगाई जल्द तारीख देने की मांग, नालागढ़ विधायक के एल ठाकुर पर बरसे बावा हरदीप सिंह कहा विधायक ने 8 माह से नालागढ़ शहर का मार रखा है, कर दिया है विधानसभा का नाच, विधायक अपनी आदत से है मजबूर, हर जगह टांग फसाने की है आदत, कांग्रेसी नेता हरदीप सिंह ने विधायक केएल ठाकुर को दी नसीहत सही जगह पर निवाएं जिम्मेवारी। 

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेसी नेता व नालागढ़ के आजाद विधायक के एल ठाकुर आमने सामने आ चुके हैं। के एल ठाकुर जहां नगर परिषद में अपनी वोट के लिए जमीन – आसमान करने में लगे हैं।

वहीं दूसरी ओर कामगार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ एसडीएम नालागढ़ से मिले और एसडीएम के माध्यम से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भी भेजा गया है।

नालागढ़ नगर परिषद में पिछले 8 माह से अध्यक्ष पद की सीट खाली होने के चलते नगर परिषद में ना ही बैठक की जा रही है और करीबन सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसी को लेकर बावा हरदीप सिंह ने प्रदेश के मुखिया से जल्द नालागढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव करवाने की मांग और तारीख की घोषणा करने की गुहार लगाई है।

इसी बीच बावा हरदीप सिंह ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक केएल ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विधायक गोल-गोल चिट्ठियां भेजकर नगर परिषद के चुनावों में अड़चनें पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि विधायक के एल ठाकुर ने पिछले 8 माह से अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं होने दिए हैं और ना ही वह चाहते हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव हो। वह सिर्फ चाहते है कि भाजपा का ही अध्यक्ष चुना जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार है। व नालागढ़ में अध्यक्ष भी कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि काग्रेसी सभी पार्षदों के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिले थे और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जल्द अध्यक्ष पद की तारीख के एलान का आश्वासन भी दिया था। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सख्त होकर कहा था कि चुनाव जल्दी करवाए जाएंगे और कांग्रेस पार्टी का ही अध्यक्ष चुना जाएगा।

बावा हरदीप सिंह ने नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने 8 माह से नालागढ़ शहर का बेड़ा गर्क कर रखा है और नालागढ़ शहर में करीबन सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का होना बहुत जरूरी है और अध्यक्ष की देखरेख में बैठक होगी और बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाते हैं।

बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कई लोग अपनी आदत से मजबूर होते हैं और विधायक भी अपनी आदत से बहुत मजबूर है। उन्हें हर जगह अपनी टांग फसाने की आदत है। उन्होंने विधायक को सही जगह पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...