Home अन्य एक महीने से दर-दर भटक रहा था पंजाब का व्यक्ति, काँगड़ा की...

एक महीने से दर-दर भटक रहा था पंजाब का व्यक्ति, काँगड़ा की पंचायत प्रधान ने अपनों से मिलाया

1114
हिमाचल की पंचायत प्रधान ने पंजाब के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाया
हिमाचल की पंचायत प्रधान ने पंजाब के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाया

हिमाचल प्रदेश की एक पंचायत प्रधान ने सराहनीय पहल करते हुए करीब एक महीने से भटक रहे पंजाब के लापता व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में मदद की, उनकी इस पहल की मानवीय संवेदनशीलता के लिए सराहना हो रही है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की पंचायत प्रधान ने पंजाब के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाया है। ग्राम पंचायत बौंगता की प्रधान निरुपमा ने यह नेक कार्य किया है। पंजाब निवासी सुरेश कुमार करीब एक माह से लापता था, जो दर-दर की ठोकरें खा रहा था।

मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। मंगलवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बौंगता के रेन शेल्टर में परेशान हालत में बैठा है। बातचीत में उसकी पहचान होशियारपुर जिले के गांव देहरियां निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई।

ग्रामीणों की मदद से उसके घर का पता लगाया गया और परिजनों से संपर्क किया गया। परिवार ने बताया कि सुरेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब एक माह से लापता था। रात होने के कारण प्रधान उसे अपने घर ले गईं और सुरक्षित रखा। उन्होंने देहरा पुलिस थाने को भी सूचना दी।

रात करीब 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में सुरेश को परिजनों के हवाले किया गया। उसे लेने उसके भाई सुरजीत सिंह पहुंचे। परिवार ने राहत की सांस ली। निरुपमा की पहल ने संवेदनशीलता और सेवा का उदाहरण पेश किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here