CISF में निकली हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, इच्छुक 6 जून से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मई 2025 से शुरू हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 403 पद भरे जाने हैं।

  • बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।
  • वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास सर्टिफिकेट के साथ खेलों और एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए।
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • वहीं, महिला एससी, एसटी को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
  • उम्मीदवारों का चयन दो स्टेज के आधार पर किया जाएगा।
  • स्टेज 1 में ट्रायल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन होगी।
  • वहीं, स्टेज 2 में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने सैलरी के रूप में पे लेवल 4 के अनुसार 25500 रुपए से लेकर 81100 रुपए मिलेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...