CIA टीम ने गुप्त सूचना पर गाड़ी से पकड़ा 30.57 चिट्टा, धर्मशाला के 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत केंद्रीय खुफिया एजैंसी (सीआईए) जिला कांगड़ा की टीम ने चिट्टे की खेप साथ 3 युवकाें काे गिरफ्तार किया है। आराेपियाें के कब्जे से 30.57 चिट्टा बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन समेला बस स्टाॅप के साथ बने रेन शैल्टर के पास एक गाड़ी काे जांच के लिए राेका ताे चालक सीट के फुट मैट के नीचे एक काले रंग का प्लास्टिक का लिफाफा मिला। जांच के दाैरान उसमें चिट्टा पाया गया।

इस पर टीम ने गाड़ी सवार गुरप्रताप सिंह (31) निवासी मकान नंबर 438 गुरुद्वारा रोड धर्मशाला व जिला कांगड़ा, सोवित कुमार (34) पुत्र रविन्दर सिंह निवासी गांव लोअर श्यामनगर डाकघर, तहसील धर्मशाला व जिला कांगड़ा और अंकुर कुनाल सिंह (34) निवासी चैतड़ू, तहसील धर्मशाला व जिला कांगड़ा काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपियाें के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...