CBSE: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए

--Advertisement--

Image

बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल
नई दिल्ली – नवीन चौहान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा /प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 2 जनवरी से शुरू होंगी।
साथ ही 14 फरवरी तक परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसी तरह अंक/इंटरनल ग्रेड अपलोड करने की प्रक्रिया भी 2 जनवरी से शुरू होंगे और 14 फरवरी तक पूरी की जाएगी।
CBSE ने सभी स्कूलों को संबंधित विषय में स्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या के आधार पर एक योजना तैयार करने और सभी छात्रों को समय पर सूचित करने के लिए कहा है, ताकि सभी छात्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकें। सभी छात्रों को सूचित करें कि उन्हें केवल ऊपर दिए गए कार्यक्रम के दौरान प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता है।
परीक्षा के दिन किसी कारण से अनुपस्थित रहने वाले छात्र की प्रायोगिक परीक्षा भी निर्धारित तिथियों के भीतर पुन: निर्धारित की जाएगी। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय से परे विशेष अनुमति के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...