सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रशिक्षण संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल, किया संस्थान का नाम रोशन 

--Advertisement--

Image

रामपुर बुशहर – नितिश पठानियां 

मंगलवार को उप मंडल रामपुर के तहत नोगली में स्थित सर्वपलीराधाकृष्णन के बीएड /एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली रामपुर बुशहर में बीएड के सत्र 2020-2022 के छात्र-छात्राओं ने चारों सेमेस्टर के योग में उच्च अंक प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बीएड/एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली रामपुर बुशहर की बीएड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समेस्टर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम में कुल योग अंक प्राप्त करके संस्थान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

अंकिता ने 83.07 प्रतिशत अंक प्राप्त करके, रक्षा ने 81.78 प्रतिशत और रुचि शर्मा ने 80.21 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करके संस्थान का नाम रोशन किया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने अच्छे परिणाम के लिए समस्त अध्यापक वर्ग व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं व बधाई दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम करना चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय स्तर पर भी प्रथम स्थान अर्जित कर सकें।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ नवीन कुमार मोक्टा ने संस्थान के छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा संस्थान के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका को इस सराहनीय और विशिष्ट उपलब्धि के लिए व उनकी निष्ठा, कर्तव्यपराणता तथा कठिन मेहनत के लिए धन्यवाद किया। अपने संदेश में संस्थान के प्रबंध समिति व संस्थान से संबन्धित सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...