मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के कई क्षेत्रों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

29 और 30 दिसंबर को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी की संभावना है।

ऐसे में नववर्ष पर हिमाचल आने का प्लान बना रहे सैलानियों को बर्फ के दीदार हो सकते हैं। प्रदेश के मध्य पर्वतीय व मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना है।

विभाग में निचले व मैदानी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने और सुबह-शाम धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

31 दिसंबर से सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिली है।

वहीं मैदानी जिलों में धुंध पड़ने का सिलसिला जारी है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर भागों में शीतलहर बढ़ गई है।

वहीं, सोमवार को ताजा बर्फबारी के कारण शिंकुला दर्रा को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सैलानी दारचा से आगे नहीं जा सकेंगे।

जबकि काढू नाला के पास हुए भूस्खलन के कारण मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग भी सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गया है। सीमा सड़क संगठन दोनों मार्गों को बहाल कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...