BREAKING NEWS: हिमाचल में पति की हैवानियत, पत्नी को ज़िंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, कंकाल बरामद

--Advertisement--

हिमाचल में पति की हैवानियत, पत्नी को ज़िंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, कंकाल बरामद

ऊना, 10 अप्रैल – अमित शर्मा

हरोली उपमंडल के पंजावर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जला कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय आशा पत्नी अशोक कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही फौरन आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फॉरेंसिक टीम को भी इस मामले की तहकीकात के लिए मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात आशा रानी का बेटा और बहू किसी काम के चलते घर से बाहर गए थे। जबकि वह अपने घर पर पति के साथ मौजूद थी। बुधवार सुबह जब बेटा अपनी नौकरी पर जाने के लिए घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को वहां पर नहीं पाया।

जिसके चलते उसने पिता से मां के बारे में पूछा तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बेटे को पिता पर शक हुआ और उसने घर के आसपास अपनी मां को खोजना शुरू कर दिया। इसी बीच घर के आंगन के साथ सिंचाई के लिए बनी एक हौदी में उसने एक जला हुआ कंकाल देखा।

इसके बाद उसने फौरन अपनी बहन और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक महिला के बच्चों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के बोल

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पंजावर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि फॉरेंसिक टीम को भी साइंटिफिक एविडेंस जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...