Breaking News:पठानकोट-मंडी एनएच पर न्याजपुर के समीप भूस्खलन की चपेट में आई कार

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

पठानकोट-मंडी एनएच पर न्याजपुर के समीप एक कार अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारी-भरकम चट्टानों के बीच फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद कार की छत को तोड़ कर निकाला गया। चालक की एक टांग फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

गनीमत रही कि कोई बड़ी चट्टान गाड़ी की छत पर नहीं गिरी। दरअसल, चट्टानों के दरकने से मलबा नीचे सड़क की तरफ आया।

इसी दौरान वहां से गुजर रही कार इसकी चपेट में आ गई और मलबा कार के अगले हिस्से पर गिरने से कार चट्टानों के बीच में फंस गई।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को गाड़ी की छत को तोड़ कर बाहर निकाला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...