Breaking News:उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में पाकिस्तानी जहाजनुमा गुब्बारा मिलने से फैली सनसनी 

--Advertisement--

Image

कोठीबंडा, शिबू ठाकुर

उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में पाकिस्तानी जहाजनुमा गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। कोठीबंडा पंचायत के कपाड़िया गांव में शनिवार शाम को कुछ युवाओं ने एक गुब्बारा पड़ा देखा तथा जब पास गए तो उस पर पाकिस्तान का निशान बना हुआ था।यह गुब्बारा जहाज जैसा लग रहा था। पाकिस्तानी गुब्बारा को देखकर युवा सहम गए तथा इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान अर्देश सिंह को दी।

जानकारी मिलते ही उपप्रधान अर्देश सिंह मौका पर पहुंचे तथा इसको गहनता से देखा। उक्त गुब्बारा पर पाकिस्तान का निशान बना हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा रात को पुलिस का इंतजार करने के बाद जब पुलिस नहीं आई तो उपप्रधान पाकिस्तानी गुब्बारा को उठाकर अपने घर ले गया। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को भी दे दी गई।

आखिरकार यह गुब्बारा कहां से आया तथा इसे पाकिस्तान ने किस मंशा से उड़ाया था, यह सवाल लोगों के दिलों में उठ रहे हैं। लोग सहम से गए हैं।

पंचायत उपप्रधान अर्देश सिंह ने कहा कि पुलिस इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। आखिरकार पुलिस को इसको गंभीरता से लेना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक कोई भी पुलिस कर्मी मौका पर नहीं आया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...