BREAKING: उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी, BJP आलाकमान से मुलाकात की अटकलें तेज

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायक उत्तराखंड से अब दिल्ली पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ तीन निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं। ऐसे में अब दिल्ली में भाजपा आला कमान से मुलाकात की अटकलें तेज हुई है।

जानकारी के अनुसार, सभी छह बागियों ने अपनी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। फिलहाल, सभी बागी अपने वकील सत्यपाल जैन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले, ये सभी बागी और निर्दलीय विधायक उत्तराखंड के ऋषिकेश में होटल ताज में ठहर हुए थे। लगातार ये बागी सोशल मीडिया के जरिये सीएम सुक्खू पर हमलावर होते रहे हैं।

16 दिन से हिमाचल से बाहर

हिमाचल में 27 फरवरी 2024 को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस दौरान वह शिमला से पहले पंचकूला पहुंचे और फिर वहां से चंडीगढ़ के होटल में शिफ्ट हो गए थे। यहां से फिर सभी बागी औऱ निर्दलीय विधायकों के अलावा, भाजपा के दो विधायक भी इनके साथ उत्तराखंड शिफ्ट हो गए थे। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई है। अब 18 मार्च को मामले की सुनवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...