ATM बदलकर अज्ञात शातिर ने महिला के खाते से उड़ाए 78 हजार

--Advertisement--

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच की शुरू । 

ऊना, 21 मार्च – अमित शर्मा

एलआईसी कार्यालय ऊना के समीप एसबीआई के एटीएम से कार्ड बदलकर अज्ञात शातिर ने महिला के खाते से करीब 78 हजार रुपये उड़ा डाले।

शातिर ने बड़ी होशियारी से महिला को बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाले। घटना के संबंध में महिला ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में सोनिया निवासी बंगाणा ने बताया कि शनिवार को वह अपनी माता के साथ ऊना आई थी। एलआईसी दफ्तर के नीचे एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने लगी। महिला ने बताया कि कार्ड से पांच हजार रुपए निकाले।

इसके बाद जब दोबारा पैसे निकालने लगी तो, साथ खड़े व्यक्ति ने मुझे अपनी बातों में उलझा लिया और बड़ी चालाकी से एटीएम बदल लिया। जब कार्ड से पैसे निकालने लगी, तो कार्ड ब्लॉक बताने लगा।

घर पहुंचने पर अकाउंट से 78,700 रुपये निकालने का मैसेज फोन पर आया। लेकिन जैसे ही एटीएम को चैक किया, तो पता चला कि कार्ड हमारा नहीं है। घटना को लेकर महिला ने मंगलवार को ऊना पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...