हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप! फ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

--Advertisement--

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है, विमान को लेकर हाईजैक सिग्नल मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं।

हिमखबर डेस्क

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की जयपुर में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। दरअसल, विमान को हाईजैक जैसा सिग्रल मिला था, जिसके चलते एमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। ऐसी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान को सुरक्षित उतारकर जांच शुरू की गई।

हुआ यूं कि बुधवार सुबह 9 बजे अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एयर इंडिया के विमान से चंद सेकंड के लिए इमर्जेंसी सिग्नल मिला।कहा जा रहा है कि पायलट ने कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था। इस कोड को इस्तेमाल तब किया जाता है, जब हाईजैक होने की आशंका हो।

इसके बाद सुबह करीब 9:35 पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की गई। जांच के बाद विमान से जुड़ी सभी परिचालन स्थितियां सामान्य पाई गईं हालांकि, विमान से हाईजैक अलर्ट जैसा सिग्नल क्यों आया और स्क्वाक-7500 कोड क्यों दिया गया, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल विमान के हाईजैक होने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों की पड़ताल से ही साफ होगा कि हाईजैक अलर्ट क्यों जारी किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related