रिकांगपिओ : यूनियन बैंक आफ इंडिया की नई शाखा शुरू, पहले ही दिन 200 करोड़ का कारोबार

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ,19 सितंबर – एस पी क्यूलो मथास

जिला के रिकांगपिओ में यूनियन बैंक आफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्र महाप्रबंधक अरुण कुमार ने किया।

उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह दूसरी बैंक शाखा है। प्रदेश में वर्तमान में बैंक की 42 शाखाएं लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। प्रदेश भर में बैंक द्वारा विभिन्न स्थानों पर 47 एटीएम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जिले के निचार उपमण्डल में बैंक की पहली शाखा खोली गई थी। अरूण कुमार ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। बैंक द्वारा जहां जमा खाता, फिक्ज डिपोज़िट की सुविधाएं ग्राहकों को दी जा रही है, वहीं बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के ऋण व केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण भी प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बैंक के शुभारंभ के प्रथम दिन ही बैंक द्वारा 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया। 60 लाख रुपये के ऋण जिनमें मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व नारी शक्ति के ऋण प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख राम कुमार ने बैंक प्रबंधन का जनजातीय जिला किन्नौर में बैंक की शाखा खोलने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक के खुल जाने से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जे.आर अभिलाषी, बैंक के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार व अन्य उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...