धर्मशाला कॉलेज में एम.सी.ए. एवं बी.टेक. प्रोग्राम का नया बैच शुरू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पा‌ॅंच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ सरकारी कॉलेज धर्मशाला में एम.सी.ए. एवं बी.टेक. प्रोग्राम का नया बैच शुरू हो गया है। इंडक्शन प्रोग्राम के आयोजन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि कुमार धीमान ने एम.सी.ए. एवं बी.टेक. प्रोग्राम के नव प्रवेशित छात्रों को संबोधित किया l

इस अवसर पर उन्होंने अधिकतम तकनीकी मानवीय क्षमता को प्राप्त करने के साधन बताएं एवं इंडक्शन प्रोग्राम के महत्व साझा करें । इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने जीवन में जानकारी को ज्ञान में परिवर्तित करने की महत्व के बारे में बताया। समन्वयक डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और नव प्रवेशित छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि की उपलब्धियों से नव प्रवृत्ति छात्रों को अवगत कराया।

इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष डॉ पवन ठाकुर, डॉ सतीश सूद, सुशीला पठानिया और सचिन अवस्थी भी उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...