हिमाचल के ऊना में खनन से जुड़े मामले में ईडी की दबिश

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सुबह ही दबिश दी है। सुबह करीब आठ बजे ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ के एक कारोबारी व पंजाब के बरारी में एक साथ प्रवर्तन निदेशलाय ने एक साथ रेड की है।

जानकारी के अनुसार दोनों व्‍यक्ति ऊना में ओपन लीज लेकर खनन करते हैं। पंजाब के व्‍यक्ति की लीज ऊना के खानपुर में है तो दूसरा व्‍यक्ति चढ़तगढ़ में किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करता है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुबह करीब आठ बजे दोनों जगह पर संयुक्त रेड की है और अभी तक तलाशी चल रही है।

फिलहाल स्थानीय प्रशासन और मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नही दी जा रही। लेकिन शुरुआती जांच में ये मामला खनन माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है। ऊना के चढ़तगढ़ निवासी विशाल पुत्र बलवंत सिंह वार्ड नंबर 3 के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। लेकिन अभी तक बरामदगी क्या क्या हुई है इसकी सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है।

जिला ऊना में बड़े पैमाने पर खनन माफि‍या सक्रिय है। एनजीटी भी यहां खनन को लेकर संज्ञान ले चुका है। लेकिन खनन माफ‍िया बाज नहीं आ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...