जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े 8 जुआरी, 9 हजार नकदी भी बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 06 सितंबर – आदित्य 

जिला के सैंज में पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा व नकदी भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैंज के समीप एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने मकान में दबिश दी और मौके पर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा।

पुलिस ने कांगड़ा बैंक सैज के नजदीक गिरिराज के मकान में कृष्ण लाल सैंज, इंद्र सिंह शांधड, ओम प्रकाश चिचूरोपा सैंज, जवाहरलाल सैंज, कैलाश सैंज, भोज राज खनियारगी सैंज, मोहर सिंह कनौन, कुंज लाल तलाड़ा जिला कुल्लू को पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
उनके पास से भारतीय करेंसी नोट के 5-5 सौ कर 19 नोट बरामद किए हैं, जो 9500 रुपए की नकदी है। लिहाजा, पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों के साथ-साथ मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उनके पास से बरामद की गई नकदी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...