रेहलू-बोडू सारना लिंक रोड पर बंद हो सकती है आवाजाही,सड़क की है खस्‍ता हालत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती रेहलू और बोडू सारना पंचायत को आपस में जोड़ने वाले लिंक रोड की हालत इन दिनों दयनीय बनी हुई है। आलम ये है रेहलू किला गांव में दसून गांव को जाने वाले रास्ते के पास सड़क किनारे लगा लगभग 20 मीटर लंबा डंगा धंस गया है, जो कभी भी गिर सकता है।

ये डंगा नीचे से पूरी तरह से खोखला हो चुका है। मात्र डंगे को लगाए लोहे की तारों के जालों के सहारे टिका हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते डंगा कभी भी गिर सकता है, जिसके चलते लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

वाहन चालकों व अन्य स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग शाहपुर से मांग की है कि समय रहते इस डंगे की सुध ली जाए और इस डंगे के गिरने से पहले इसके मुरम्मत के उचित प्रबंध किए जाएं।

गौर रहे कि जहां पर ये डंगा धंसा है उससे मात्र 100 मीटर की दूरी पर मोड़ पर सड़क का 15 से 20 मीटर हिस्सा करीब 3 साल पहले डंगे के साथ ढह गया है, लेकिन लोक निर्माण विभाग शाहपुर ने आज तक यहां पर डंगा लगाने की जहमत नहीं उठाई है।

यहां पर तीखा मोड़ होने के चलते दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई बार यहां छोटे मोटे हादसे भी पेश आ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए ताकि आम लोगों को इसकी परेशानी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...