कलयुगी बेटा वृद्ध मां की कर रहा था पिटाई, बचाने आए पिता तो…

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 सितंबर – अमित शर्मा

जिला पुलिस थाना मैहतपुर बसदेहड़ा के तहत भटोली में एक वृद्ध ने अपने बेटे पर गाली गलौज करने व मारपीट के आरोप लगाए है। मारपीट में वृद्ध व उसकी पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल व उपचार करवाया है। वहीं शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत में सुच्चा सिंह ने बताया कि मेरे दो बेटे है। इनमें से बड़ा बेटा संतोख सिंह घर पर रहता है। मैं और मेरी पत्नी शिंदो देवी अपने घर थे, तो बड़े बेटे संतोख सिंह ने पत्नी शिंदो देवी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी।
जब मैने अपनी पत्नी को बेटे से छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसने मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।
मारपीट में सुच्चा सिंह व पत्नी शिंदो देवी को चोटें आई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...