पाकिस्तान की साजिश का खुलासा, विकिपीडिया में अर्शदीप को खालिस्तान से जोड़ा

--Advertisement--

Image

भारत सरकार सख्त, विकिपीडिया के अफसरों को भेजा नोटिस

ब्यूरो – रिपोर्ट

विकिपीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम खालिस्तान से जोडऩे के मामले में भारत सरकार सख्त हो गई है। उसने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। आईटी मंत्रालय ने कहा कि यह अर्शदीप के परिवार के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही देश का माहौल बिगाड़ सकता है।

दरअसल एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच में कैच छोडऩे के बाद से ही अर्शदीप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक एक्टिविस्ट ने बताया कि पाकिस्तानी अकाउंट्स से अर्शदीप को खालिस्तानी बताने की साजिश रची जा रही है। एक्टिविस्ट ने ऐसे आठ अकाउंट्स की डीटेल भी पोस्ट की थी।

पाक की जीत के बाद पाकिस्तानी फैंस ने अर्शदीप की विकिपीडिया प्रोफाइल में उन्हें 2018 में अंडर-19 वल्र्ड कप में खालिस्तानी टीम का हिस्सा बताया। इसके बाद भारतीयों के नाम पर अकाउंट्स बनाकर उन्हें खालिस्तानी कहकर ट्रोल करने लगे। अर्शदीप भारत की अंडर-19 वल्र्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे।

उधर, पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का बचाव करते हुए लिखा कि अर्शदीप सिंह को कोसना बंद करो, कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता है। पाकिस्तान ने बेहतर क्रिकेट खेला। यह शर्मनाक है कि कुछ लोग हमारी टीम और अर्शदीप को लेकर सोशल मीडिया पर घटिया बातें कर रहे हैं। अर्शदीप गोल्ड है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...