दिल्ली में कांग्रेस का पांच घंटे मंथन, 43 नाम तय

--Advertisement--

Image

दिल्ली – ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 सितंबर तक टिकटों की घोषणा करेगी। सोमवार को दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पांच घंटे तक चली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 80 प्रतिशत टिकट यानी 43 प्रत्याशियों पर सहमति बनी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल से संबंधित राष्ट्रीय सचिव, जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है, का नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा। जिन सीटों पर सहमति नहीं बनी है, वहां पर दो या तीन नाम जाएंगे।

बैठक में निर्णय हुआ कि विधायकों का टिकट नहीं कटेगा। इसके अलावा सक्रिय पूर्व विधायकों को टिकट मिलेगा। अब फैसला स्क्रीङ्क्षनग कमेटी को करना है। किसी सीट पर विवाद की स्थिति में चुनाव समिति पुन: बैठेगी।

वीरभद्र व सुक्खू समर्थकों में जंग

पेंच शिमला विधानसभा क्षेत्र में फंसा है। यहां करीब 40 आवेदन हैं। हालीलाज और सुक्खू समर्थकों के बीच जंग है। हालीलाज के करीबी दो आवेदक हैं, जबकि कुछ सुक्खू समर्थक हैं। पूर्व विधायक भी दौड़ में हैैं। यहां से छह नामों में यशवंत छाजटा, जितेंद्र चौधरी, नरेश चौहान, जैनब चंदेल, आदर्श सूद और हरीश जनारथा शामिल हैं।

पच्छाद, बंजार और कसौली में नए और पुरानों में जंग

सिरमौर जिला के पच्छाद, शिमला के ठियोग, कुल्लू के बंजार और सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए काफी खींचतान है। इन क्षेत्रों में कुछ नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। हाईकमान इन्हें प्रत्याशी बनाना चाहता है, जबकि प्रदेश के पदाधिकारी, स्थापित नेताओं को टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

ठियोग से सिर्फ कुलदीप राठौर 

ठियोग से सिर्फ कुलदीप सिंह राठौर का नाम आगे भेजने के निर्णय ने सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस ने पूर्व भाजपा विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा को पार्टी में शामिल किया था, जिन्हें टिकट मिलना तय माना जा रहा था।

इन्हें मिल सकता है टिकट

ठाकुर सिंह भरमौरी, नीरज नैयर, कुलदीप पठानिया, आशा कुमारी, सतपाल रायजादा, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, अजय महाजन, सुधीर शर्मा, रघुवीर बाली, आशीष बुटेल, जगजीवन पाल, यादवेंद्र गोमा, संजय रतन, किशोरी लाल, सुरेंद्र पाल, कौल सिंह ठाकुर, चंपा ठाकुर, प्रकाश चौधरी, सोहन लाल, चेतराम, सुखविंंदर सिंह सुक्खू, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, राजेश धर्माणी, रामलाल ठाकुर, रामकुमार, बावा हरदीप, धनीराम शांडिल, करनेश जंग, विनय कुमार, अजय सोलंकी, हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, नंदलाल, रवि ठाकुर और जगत सिंह नेगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप राठौर, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...