बलघाड स्कूल ने योग में किया पहला स्थान हासिल, राज्य स्तर पर पांच खिलाड़ी हुए चयनित 

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड में आयोजित अंडर 14 लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 5 सितंबर तक आयोजित की गई। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड के छात्रों ने योग में पहला स्थान हासिल किया और राज्य स्तर के लिए योग में पांच खिलाडियों का चयन हुआ।

जिसमें अमनदीप, बॉबी ठाकुर अमित कुमार विवेक कुमार, मनीष शर्मा का चयन हुआ जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रतियोगिता के लिए धर्मशाला जाएंगे।

मुख्याध्यापक देवराज ठाकुर द्वारा खिलाडियों के प्रदर्शन की सराहना की वह शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को भविष्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया । साथ में शारीरिक शिक्षक सुनील चंदेल के कार्यों की प्रशंसा की तथा यह भी बताया की अंबर 14 लड़कों ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया व अंडर 14 लड़कियों में भी जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि अंडर-19 लड़कों में जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया, अंडर-19 लड़कियों में भी जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ज्ञात रहे कि इसी विद्यालय के बच्चे इसी वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक छात्रा राष्टीय स्तर पर NCERT दिल्ली में प्रदर्शन के लिए गई थी व आठ विद्यार्थि राज्य स्तर के लिए चयनित हुए थे ।उसके बाद अब जो प्रतियोगिता चली हुई है उनमे भी 10 छात्र व छात्रा राज्य स्तर पर अपना योग प्रदर्शन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...