प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम पर विधायक पवन काजल की प्रशासन साथ समीक्षा बैठक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा होने वाले प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम पर माननीय विधायक कांगड़ा पवन काजल ने संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में प्रशासन अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक की।

माननीय विधायक पवन काजल ने बैठक में कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकासात्मक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कार्यक्रम लाभकारी होगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए विकास के कार्यों को इसके आयोजन से पुनः गति मिलेगी।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को समय रहते प्रत्येक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे अहम भूमिका कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की होगी जिसके लिए उन्होंने कांगड़ा विधानसभा वासियों से यह अपील की है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 13 सितंबर 2022 को होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। माननीय विधायक कांगड़ा ने समस्त अधिकारियों साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

आज की इस समीक्षा बैठक में विधायक पवन काजल सहित एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, वी.डी.ओ कांगड़ा के.एस राणा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश बराड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा और समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...