
ज्वाली/भलाड़ – शिबू ठाकुर
नीरज भारती के वन विश्राम गृह मस्तगड़ में पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद कोठीवंडा पंचायत के सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी और वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियां गिनवाईं
इसके बाद पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा कि भाजपा द्वारा पांच सालों के लिए किए वादे मात्र छलावा थे । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस की ही देन है।
वहीं नीरज भारती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव जल्दी ही होने वाले हैं, इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनावों के लिए जुट जाना है। पार्टी के सम्माननीय सदस्यों का पार्टी में स्वागत है।
उन्होंने कहा कि ज्वाली भाजपा एक श्वेत पत्र जारी करे कि उन्होंने क्या काम किया है उन्होंने कहा कि ज्वाली की हर एक ईंट पर कांग्रेस का योगदान है विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, स्कूलों, पेयजल योजनाओं आदि के जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सब कांग्रेस की ही देन है।
भाजपा ने तो इन पांच सालों में मात्र नाम पट्टिका लगा शिलान्यास करने के ही कार्य किए हैं, उन कार्यों को धरातल पर उतारने की जहमत तक नहीं उठाई है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की जो भी योजनाए हैं वह सब मात्र युवाओं को परेशान करने के लिए बनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अग्निबीर योजना युवाओं के मानसिक रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नही बोलती केवल मात्र हिन्दू मुस्लिम को लड़बने की राजनीति कर रही है ।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ,जिला कांगड़ा के पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह , प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, युवा कांग्रेस साहिल गुलेरिया ,मनु शर्मा ,महेश ,जोगिंदर सिंह ,राजेन्द्र सिंह बलवान ,कृपाल सिंह ,लक्की अनिल, मनोज ,बकील ,मलकियत सिंह ,जलम , महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
