हिमाचल: बद्दी में बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को रोंदा, चार लोग गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल में एक तरफ भारी बरसात और दूसरी तरफ सड़क हादसे लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। ताजा सड़क हादसा सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सामने आया है।

हालांकि इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को बुरी तरह से रौंद डाला। ट्रक ने छह वाहनों को बुरी तरह से टक्कर मारी है।

मामला सोलन जिला के बद्दी में सोमवार सुबह को सामने आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बद्दी में आज यानी सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सिक्का होटल के पास छह कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि इस बेकाबू ट्रक ने दो अन्य ट्रकों, तीन कारों और एक ट्रैक्टर को अपनी चपेट में लिया है। हादसे का कारण ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...